नमस्कार दोस्तों…बता दें कि देश की महिला आईपीएस और वर्तमान में पुंडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी अपने कार्यों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। लोग किरण बेदी के कार्यों की खूब सराहना करते है।
आप को बता दें कि किरण बेदी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है और इसी के माध्यम के अपने फैन्स के साथ कई तस्वीरें और जानकारीयां अक्सर शेयर करती रहती है। आप को बता दें कि किरण बेदी ने कुछ बच्चों और उन के माता पिता की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
जिस की लोगों में काफी प्रशंशा हो रही है। बच्चों और उनके माता पिता ने किरण बेदी के साथ वक्त बिताया। इसी बीच किरण बेदी को जब पता चला कि उनसे मिलने आये बच्चों में से एक बच्चे का जन्मदिन है, तो उन्होंने जो किया उस की आज हर जगह तारीफ हो रही है।
दरअसल सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए किरण बेदी ने लिखा कि, “उपराज्यपाल की सीट पर बच्ची बैठी है। अपने माता पिता के साथ कुछ बच्चे राज निवास घुमने आये थे। जन्मदिन के मौके पर बच्ची को मिली उपराज्यपाल की सीट। प्रेरित करने के लिए एक अविस्मरणीय क्षण।”
तस्वीर में किरण बेदी बच्चों के साथ कुर्सी के पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही किरण बेदी की जमकर तारीफ हो रही हैं। लोग बच्ची को मिनी किरण बेदी भी कह रहे हैं…क्योंकि उस बच्ची ने कपडे भी किरण बेदी की तरह ही पहने हुए है।
Enjoy as much as I did. Who knows who out of them becomes a Lt Gov? Or a Governor. Or more? pic.twitter.com/jLFYBERIee
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) August 23, 2018
आप को जानकारी के लिए बता दें कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को बच्चों से खासा लगाव है। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी किरण बेदी ने बच्ची को खुश करने के लिए अपनी सीट पर बैठा दिया, जिसकी तस्वीर आपने देखी। सरल,सहज और मिलनसार स्वभाव की वजह से किरण बेदी एक बार फिर चर्चा में आ गयी है।